Advertisement Carousel
Blog

पुलिस की बड़ी सफलता—दो पुराने मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार नशा मुक्ति अभियान के तहत छिपे अपराधियों पर शिकंजा, 27 वर्ष बाद गिरफ्तारी

Ad

Advertisements

सक्ति पुलिस की बड़ी सफलता—दो पुराने मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार नशा मुक्ति अभियान के तहत छिपे अपराधियों पर शिकंजा, 27 वर्ष बाद गिरफ्तारी

Advertisements
Advertisements

“27 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार”

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से बड़ी खबर—थाना सक्ती पुलिस ने लगभग 27 साल से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहा था और कई पुराने मामलों में नामजद था। सक्ति पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार जनचौपाल, ग्राम विश्वास यात्रा और पुराने वारंटियों की तलाश अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली। थाना सक्ती में दर्ज अपराध क्र. 125/1993 धारा 324, 34 भादवि तथा अपराध क्र. 118/1997 धारा 294, 506, 451, 323, 324, 34 भादवि के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी देवलाल सिदार, पिता छोटकन सिदार, निवासी बाजार पारा सक्ती—लगभग 27 वर्षों से पुलिस की पकड़ से बाहर था।

वरिष्ठ अधिकारियों—

पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भापुसे) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक / एसडीओपी हरीश यादव (रापुसे )—के निर्देश पर टीम ने आरोपी का पता लगाकर 17 नवंबर 2025 को उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय, सक्ती में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम का योगदान

निरीक्षक लखन लाल पटेल (थाना प्रभारी सक्ती) के नेतृत्व में सउनि एंथोनी एक्का, आरक्षक पवन शुक्ला एवं थाना स्टाफ की विशेष भूमिका रही।पुलिस विभाग का यह अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button