Advertisement Carousel
Blog

“जिले में धान खरीदी महापर्व की शुरुआत”

Ad

Advertisements

“सक्ती जिले में धान खरीदी महापर्व की शुरुआत”

Advertisements
Advertisements

प्रदेश में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सबसे बड़ा महापर्व शुरू हो गया है। 15 नवंबर से शुरू हुए इस अभियान को लेकर किसानों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सक्ती जिले में भी धान खरीदी की शुरुआत बेहद सकारात्मक रही, जहां पहले ही दिन किसान गेंदराम साहू ने देवरघटा उपार्जन केंद्र में धान बेचकर जिले के पहले विक्रेता किसान बनने का गौरव हासिल किया।

सक्ति जिले के देवरघटा धान उपार्जन केंद्र में आज खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की धान खरीदी की औपचारिक शुरुआत हुई। जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो स्वयं उपार्जन केंद्र पहुंचे और किसान गेंदराम साहू को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही जिले में धान खरीदी अभियान का विधिवत शुभारंभ हुआ। किसान गेंदराम साहू ने बताया कि उन्हें धान बेचने में किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं हुई। केंद्र में धान की तौल, नमी की जांच और अन्य औपचारिकताएं पूरी तरह व्यवस्थित रहीं। सोसायटी के कर्मचारियों ने सभी प्रक्रियाएं निर्धारित मानकों के अनुसार पूरी कीं।उन्होंने कहा कि तुहर टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से समय पर टोकन मिलने से उन्हें केंद्र में इंतजार नहीं करना पड़ा। उन्हें धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलेगा, जिससे वे बेहद संतुष्ट और खुश हैं।किसान साहू ने राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी दर बढ़ाने के निर्णय की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कदम किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।

प्रशासन की तैयारी

जिला प्रशासन के अनुसार धान खरीदी अभियान 31 जनवरी 2026 तक चलाया जाएगा। सभी उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी व सुचारू बने।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button