Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

थाना करताला के द्वारा ग्राम नोनदरहा, फट्टेगंज, बोतली और कुदमुरा में चलाया गया जागरूकता अभियान

Ad

कोरबा से वर्षा चौहान की रिपोर्ट

सजग कोरबा के तहत पुलिस द्वारा यातायात/नशा मुक्ति/ महिला सुरक्षा/साइबर के संबंध में चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान

पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा (भापुसे) के मार्गदर्शन में *सजग कोरबा* अभियान में साईबर क्राइम, नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान, अभिव्यक्ति ऐप, मैत्री महिला सुरक्षा हेल्पलाइन एवं यातायात के नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

Advertisements

इसी क्रम में करताला पुलिस के द्वारा क्षेत्र के ग्राम नोनदरहा, फट्टेगंज, बोतली और कुदमुरा में बालिकाओं व महिलाओं को अभिव्यक्ति ऐप और मैत्री हेल्पलाइन के संबंध में जानकारी दिया जा रहा है एवं महिलाओं को किन-किन परिस्थितियों में इस ऐप का इस्तेमाल करना है और इसके क्या-क्या फायदे हैं उसके बारे में भी पुलिस के द्वारा बताया एवं समझाया जा रहा है।साथ में नशा के ख़िलाफ़, यातायात नियम और साइबर अपराध के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

थाना प्रभारी के द्वारा रैली निकाल कर भी लोगों को जागरूक किया गया। ज्ञात हो कि कोरबा पुलिस के द्वारा सजग कोरबा के तहत ह्वाट्सऐप, फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button