Advertisement Carousel
Blog

धान खरीदी सहकारी समिति कर्मचारी संघ की हड़ताल समाप्त

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा में धान खरीदी सहकारी समिति कर्मचारी संघ की हड़ताल समाप्त

Advertisements

सोमवार से सभी कर्मचारी लौटेंगे ड्यूटी पर, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे को संघ ने सौंपा पत्र

Advertisements

धान खरीदी व्यवस्था कल से सुचारू रूप से होगी संचालित

जांजगीर-चांपा  जिले में सहकारी समिति कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त हो गई है। सहकारी समिति कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर  जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय पांडेय के समक्ष उपस्थित होकर लिखित में हड़ताल समाप्त करने का निर्णय सौंपा। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि किसानों के हित और प्रशासनिक पहल पर और किसानों के हित को देखते हुए हड़ताल स्वेच्छा से वापस ली गई है।


संघ की ओर से दी गई लिखित सूचना के अनुसार, सभी कर्मचारी सोमवार से अपने-अपने खरीदी केंद्रों में नियमित रूप से कार्यभार संभालेंगे। इससे जिले में धान खरीदी की सभी गतिविधियाँ फिर से सुचारू रूप से संचालित होंगी।
हड़ताल के दौरान भी प्रशासन ने समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की थी। ग्राम पंचायत सचिव, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा नव-प्रशिक्षित ऑपरेटर इन सभी को खरीदी केंद्रों पर तैनात कर खरीदी प्रक्रिया को निरंतर जारी रखा गया। इससे किसानों को बड़े संकट से राहत मिली और खरीदी का काम बाधित नहीं होने दिया गया। समिति प्रबंधक संघ ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के समक्ष हड़ताल समाप्ति की घोषणा की। हड़ताल खत्म होने से धान खरीदी केंद्रों में आने वाले दिनों में पूर्ण क्षमता के साथ खरीदी कार्य संचालित होगा। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने होगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button