Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेश

70वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी ने भारत नेपाल सीमा पर  किया दो दिवसीय सामाजिक चेतना अभियान का आयोजन

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। 70वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी के राजन कुमार श्रीवास्तव, कमांडेंट के दिशा निर्देशन एवं मुकेश कुमार गौतम द्वितीय कमान अधिकारी के अध्यक्षता में भारत नेपाल सीमा  के गांव मटेही तथा रमपुरवा प्रथम में  दो दिवसीय सामाजिक चेतना अभियान एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम के तहत आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुकेश कुमार गौतम द्वितीय कमान अधिकारी, ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी खिलाड़ियों एवं  मटेही गांव के पूर्व प्रधान उच्च प्राथमिक विद्यालय मटेही एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय रमपुरवा प्रथम के अध्यापकगण तथा ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया ।

Advertisements
Advertisements

तत्पश्चात पुरुष वर्ग में फुटबॉल खेल एवम् महिला वर्ग में  बैटमिटन खेल का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम,द्वितीय, तथा तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को मुकेश कुमार गौतम द्वितीय कमान अधिकारी द्वारा फुटबॉल तथा फुटबॉल नेट और बैडमिंटन टीम को बैडमिंटन तथा बैडमिंटन नेट और सटल काक प्रदान किया गया जिसे पाकर बच्चों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे । तथा उन्होंने बल की  प्रशंसा की ।

इस कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया तथा  द्वितीय कमान अधिकारी ने स्कूल के अध्यापकगण तथा ग्राम वासियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण  किया ।

Advertisements

द्वितीय कमान अधिकारीयों  ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी ग्राम वासियों तथा स्कूली बच्चों के भविष्य की कामना करते हुए देश निर्माण तथा राष्ट्र निर्माण अनुशासन और एक जुटता बनाए रखते हुए देश को आगे ले जाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए उन्हें प्रेरित किया ।

इस  मौके पर “बी”समवाय प्रभारी मुमिन बरुआ, उच्च प्राथमिक विद्यालय के मटेही तथा रामपुरवा प्रथम के अध्यापकगण तथा मटेही  गांव के पूर्व प्रधान एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button