Advertisement Carousel
राज्य

दिल्ली कूच से पंजाब-हरियाणा में हंगामा, शंभू बॉर्डर बंद—यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी जारी

Ad

अंबाला 
पंजाब के कुछ संगठनों ने आज दिल्ली कूच की घोषणा की है। इसके मद्देनजर हरियाणा पुलिस ने दिल्ली रूट के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी है। यह एडवाइजरी सुबह 5 बजे से प्रभावी हो गई है। पुलिस ने यात्रियों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Advertisements

दिल्ली से अंबाला तक यातायात सामान्य
एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया है कि दिल्ली से अंबाला तक आने-जाने वाले मार्ग पर किसी प्रकार का व्यवधान नहीं रहेगा। इस रूट पर यात्रियों को यात्रा में किसी बड़ी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
 
शंभू बॉर्डर रहेगा बंद
अंबाला से पटियाला की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी जारी करते हुए पुलिस ने बताया कि शंभू बॉर्डर पूर्णतः बंद रहेगा। इस कारण पटियाला दिशा में यातायात पर सीधा प्रभाव पड़ेगा।

Advertisements

इन वैकल्पिक मार्गों से यात्रा करें
शाहाबाद → साहा → पंचकूला → चंडीगढ़ मार्ग
अंबाला → ललड़ू → जीरकपुर → राजपुरा मार्ग

पुलिस सहायता 24×7 उपलब्ध
किसी भी आपात स्थिति या ट्रैफिक संबंधी समस्या में यात्री 112 पर कॉल कर सकते हैं। पुलिस ने कहा है कि उनकी टीमें लगातार तैनात हैं और हर स्थिति में सहायता के लिए तैयार हैं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button