Advertisement Carousel
Blog

धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्था दुरुस्त रखने अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

Ad

Advertisements

धान खरीदी की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Advertisements
Advertisements

धान खरीदी की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है… कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर आज जिले के सभी जनपदों में समिति प्रबंधक और धान खरीदी प्रभारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में धान खरीदी की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया गया सक्ती जिले में धान खरीदी की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है।

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आज जिले के सभी जनपद पंचायतों के सभाकक्ष में धान खरीदी कार्य के लिए नियुक्त समिति प्रबंधक एवं प्रभारी अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।इस प्रशिक्षण में अनुविभागीय अधिकारी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मार्कफेड और सहकारिता विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।प्रशिक्षण के दौरान धान खरीदी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं, किसानों से धान खरीदी की व्यवस्था, माप-तौल, भुगतान प्रक्रिया और शिकायत निवारण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई“धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि इस बार किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए सभी समिति प्रबंधकों और प्रभारियों को पहले से प्रशिक्षित किया जा रहा है। ताकि खरीदी कार्य पारदर्शी और समयबद्ध रूप से सम्पन्न हो सके।”

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button