Advertisement Carousel
गरियाबंदछत्तीसगढ़

एक ही मंडी रशीद से हजारों क्विंटल धान कि हो रहीं हैं कालाबाजारी, मंडी अधिकारी नहीं करते जांच

Ad

गरियाबंद से विपिन कुमार सोनवानी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

देवभोग न्यूज.. बीते 2 सप्ताह से लगातार देवभोग क्षेत्र के कैंटपदर खुटगांव झाखरपारा उसरीपानी के अलावा अमलीपदर क्षेत्र में मगरलोड़ा बीरीघाट तेतलखुटी धोबनमाल सहित अन्य मार्ग से रसूखदार धान कारोबारी एक मंडी रशीद के आड़ में रोजाना 10 से 20 पिकअप धान अपने अपने गोदाम में डंप कर रहे हैं मतलब देवभोग और अमलीपदर  क्षेत्र में 40 हजार  क्विंटल धान पहूंच चूका है ऐसे में राज्स्व को लाखों कि चपत लग चुकी हैं बाबजूद इसके मंडी के जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हुए हैं जबकि किस चेक पोस्ट से कितना और कब उड़ीसा से धान आने की पूरी  जानकारी मंडी अधिकारी, कर्मचारियों को होने के बाद भी न तो पर्ची का जांच कर रहें हैं और न ही गोदामों का निरीक्षण कर रहें हैं लिहाजा ये चुनींदे व्यापारियों के धान खुलेआम चेक पोस्ट के सहारे गोदाम पहुंच रहा हैं।

Advertisements
Advertisements

मंडी रशीद में न सिल न साइन.. मुख्यालय के धान करोबारी उड़ीसा  के जो आर एम सी रशीद चेक पोस्ट में तैनात कर्मचारियो को दिखा रहे हैं उसमे न तो सिल लगा है और न समय एवम् सक्षम अधिकारी का स्पष्ट नाम  हैं ऐसे में यह रशीद को लेकर भी सवाल खडा किया जा रहा है सबसे खास बात तो यह है बिना रशीद की तसदिग किए कर्मचारी भी चेक पोस्ट से उड़ीसा से ला रहे धान गाड़ी को छोड़ देते हैं तभी आर एम सी रशीद कि आड़ में हजारों क्विंटल धान कि हेराफेरी हों रहीं हैं।

अधिकारियों से साठ गांठ… गांव गांव के छुट मूठ धान कारोबारी का आरोप हैं कि बड़े बड़े व्यापारियों का अधिकारीयों से तगड़ी सेटिंग के चलते धान का बड़ा खेला हों रहा हैं क्योंकि मंडी अधिकारी न तो मंडी लासेंस धारियों के गोदाम का निरीक्षण करते हैं और न ही चैक पोस्ट में अवैध धान को रोकते हैं, जिसके कारण बिना सिल साइन लगें रशीद मार्केट में दौड़ रहीं हैं। मंडी अधिकारी, कर्मचारीयों कि निष्क्रियता और रसूखदार कारोबारियों कि कथित मिलीभगत से जिले में और क्षेत्र में अवैध धान का करोबार बढ़ रहा हैं जिससे सरकारी राजस्व को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा हैं। जनप्रतिनिधि ने अब जिला अधिकारी और प्रभारी मंत्री से इस मामले में स्वयं हस्तक्षेप कर कड़ी करवाहीं सुनिश्चित करने कि मांग कि हैं, ताकि मंडी नियमों का पालन हों सकें और राजस्व कि नुकसान रोकी जा सकें। मंडी अधिकारियों और तस्करों के बिच सेटिंग के कारण अवैध खरीद _फरोख्त हो रहीं हैं

Advertisements

गोदाम से सीधे किसानों के घर पहुंच रहें हैं.…. इन व्यापारियों के धान गोदाम से सीधे किसानों के घर पहुंच रहीं हैं, अगर गोदाम का निरीक्षण किया जाए तो हजारों क्विंटल धान कि हेराफेरी हो सकती हैं क्यों कि गोदाम में रखें आधा धान का एफ डी आर शासन के खाते में जमा करना होता हैं लेकिन राजस्व को अधिकारी और कुछ चुनिंदे व्यापारियों के द्वारा लगातार चुना लगा रहें हैं। क्यों कि जहां का मंडी कटता हैं वहां धान जमा होना चाहिए लेकिन ये मंडी में न जमा होकर सीधे किसानों के पास पहुंच रहें हैं।

इस तरह के राशिद के सहारे अगर धान कि तस्करी हो रहीं हैं तो गलत है, इसके लिए पांच सदस्यीय जांच टिम गठित किया गया हैं एक एक दाना अगर धान का अवैध व्यापार होता हैं तो भी मंडी अधिनियम के तहत् कार्यवाही कि जायेगी।

दिनेश बंजारे मंडी सचिव गरियाबंद।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button