Advertisement Carousel
Blog

हसौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला सहित दो आरोपी पकड़े गएगांव-गांव में दबिश, अवैध शराब कारोबार पर कसी लगाम

Ad

Advertisements

अवैध महुआ शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 13.5 लीटर शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती,

Advertisements


जिले के हसौद थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 13.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर एक महिला एवं एक पुरुष आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Advertisements


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम धमनी एवं ग्राम मल्दा में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का संग्रहण एवं बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दो अलग-अलग टीमों का गठन कर दोनों स्थानों पर दबिश दी।


कार्रवाई के दौरान ग्राम धमनी निवासी लक्ष्मीन खूंटे (32 वर्ष) के कब्जे से 6.5 लीटर तथा ग्राम मल्दा निवासी दिलचंद खूंटे (37 वर्ष) के कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 1350 रुपये आंकी गई है।


दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया तथा 22 मार्च को न्यायालय में पेश किया गया।
यह पूरी कार्रवाई एसडीओपी सुमित गुप्ता (चंद्रपुर-डभरा) एवं थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल के नेतृत्व में की गई। टीम में प्रधान आरक्षक संजय शर्मा, राजेन्द्र वारेन, आरक्षक घनश्याम पांडे, संदीप नाग, कमलेश धारिया, राजेश यादव, राजू खूंटे एवं महिला आरक्षक गुरबारी दिनेश का सराहनीय योगदान रहा।


पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button