Advertisement Carousel
Blog

स्वास्थ्य विभाग की सख्ती – निजी अस्पतालों में औचक निरीक्षण, मानक पालन के दिए सख्त निर्देश

Ad

Advertisements

स्थान: सक्ती, जिला
स्वास्थ्य विभाग की सख्ती – निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण

Advertisements
Advertisements

सक्ति जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया।कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर, स्वास्थ्य विभाग के ओ.आई.सी. व डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश सिंह राजपूत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल, एवं जिला नोडल अधिकारी नर्सिंग होम एक्ट डॉ. सुदर्शन भारद्वाज के नेतृत्व में टीम ने विकासखंड जैजैपुर के लाइफलाइन हॉस्पिटल परसदा हसौद और महामाया हॉस्पिटल हसौद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने रोगी सेवा, स्वच्छता, प्रसूति सेवाओं की उपलब्धता, रजिस्टर संधारण और नर्सिंग होम एक्ट के तहत जरूरी दस्तावेजों की जांच की।


इस दौरान कुछ संस्थानों में आवश्यक दस्तावेज़ और रिकॉर्ड संधारण में कमियाँ पाई गईं, जिस पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। टीम ने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों के लिए सुरक्षित वातावरण, प्रतीक्षा कक्ष में बैठने की उचित व्यवस्था, दर सूची एवं मरीज अधिकारों से संबंधित जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।


साथ ही प्रसूति और आपातकालीन सेवाओं की वास्तविक उपलब्धता सुनिश्चित करने और रिकॉर्ड को नियमित अद्यतन रखने के लिए कहा गया।डॉ. पूजा अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
“निरीक्षण का उद्देश्य मरीजों की सुरक्षा और गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है। मानक नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।”जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और निजी स्वास्थ्य संस्थानों में नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button