Advertisement Carousel
Blog

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक संपन्न

Ad

Advertisements

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक संपन्न – प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू हुए शामिल

Advertisements

जिला -सक्ती से बड़ी राजनीतिक खबर — भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक आज सक्ती जिला कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मज़बूत करने और आगामी चुनावों में पिछड़ा वर्ग की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisements


भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, सक्ती में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, जिनका कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया।बैठक में सांसद  कमलेश जांगड़े, पूर्व विधायक और प्रदेश महामंत्री डॉ. खिलावन साहू, निवर्तमान जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, जिला उपाध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर, पीताम्बर पटेल, जिला महामंत्री मोहनकुमारी साहू और दीपक अग्रवाल, तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष कीर्तन चंद्रा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मंचासीन रहे।कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसके बाद नेताओं ने संगठन की मजबूती और पिछड़े वर्ग के सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे।


कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा हमेशा सामाजिक न्याय और हक की लड़ाई के लिए संघर्षरत रहा है।वहीं जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने कहा कि ओबीसी वर्ग सभी चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाता है और भाजपा संगठन में इस वर्ग का विशेष योगदान है।सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि जिले में आधे से अधिक मतदाता ओबीसी वर्ग से हैं और मोर्चा लगातार उनके हित में कार्य कर रहा है।
डॉ. खिलावन साहू ने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा — “अगर पिछड़ा वर्ग एकजुट रहेगा, तो विकास स्वतः सुनिश्चित होगा।”
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ओबीसी समाज को सामाजिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर सम्मान और प्रतिनिधित्व मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के लोगों को शासन की योजनाओं से जोड़ने का कार्य करे, ताकि पार्टी एक “सेवा भावी संगठन” के रूप में जानी जाए।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री एवं जनपद अध्यक्ष कवि शरण वर्मा ने किया और आभार प्रदर्शन देव कुमार साहू ने किया।बैठक में बड़ी संख्या में जिला और मंडल के पदाधिकारी, जनपद सदस्य, और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के माध्यम से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने संगठन को मजबूत करने और आने वाले चुनावों में ओबीसी वर्ग की भूमिका को लेकर नई रणनीति तैयार करने का संकल्प लिया है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button