Advertisement Carousel
राज्य

बस दुर्घटना के बाद बड़ा कदम: अनिल विज ने तत्काल जांच बैठाई, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की तैयारी

Ad

चंडीगढ़
हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा है कि यमुनानगर बस हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा यमुनानगर के प्रतापनगर में हुई दुखद बस दुर्घटना के संबंध में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि हादसे की हर संभावना की जांच की जाए, चाहे वह बस की तकनीकी स्थिति से संबंधित हो या चालक की लापरवाही से। उन्होंने स्पष्ट किया कि “किसी भी स्तर पर यदि गलती पाई जाती है तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।” गौरतलब है कि आज सुबह यमुनानगर के प्रतापनगर में एक बस में चढ़ने के दौरान कुछ छात्राएँ फिसलकर नीचे गिर गईं, जिसमें एक छात्रा की मृत्यु हो गई तथा अन्य घायल हो गईं। घायल छात्राओं का उपचार जारी है।

Advertisements

विज का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा यह आरोप लगाए जाने पर कि “हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी करके भाजपा ने सरकार बनाई” के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “राहुल गांधी जी का मेडिकल कराना चाहिए, क्योंकि जब वे यह बयान दे रहे थे, क्या वे ठीक थे?”

उन्होंने कहा कि दो करोड़ वोटों में से 25 लाख वोटों को ‘जाली’ बताने का अर्थ है कि कांग्रेस अब तर्क नहीं, भ्रम फैला रही है। विज ने सवाल उठाया कि अगर कहीं पर वोट गलत बने, तो कांग्रेस के पोलिंग एजेंट वहाँ क्या कर रहे थे? “पोलिंग एजेंटों का काम ही है ऐसे मामलों को मौके पर चुनौती देना। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस द्वारा चुनाव बीत जाने के बाद रोना, जनता को भ्रमित करने का प्रयास है”।

अनिल विज का कांग्रेस पर कटाक्ष 
अनिल विज ने आगे कहा कि “हमें तो लगता है कि ये जाली वोट कांग्रेस ने खुद ही बनवा रखे हैं ताकि चुनाव हारने के बाद रोने का बहाना रहे।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बिहार चुनाव में पहले से ही अपनी हार का अंदेशा है। इसलिए अब कांग्रेस रोने-धोने की पृष्ठभूमि तैयार कर रही हैं। 

 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button