Advertisement Carousel
राज्य

फौजी की पहचान पर लगा दाग: अपने ही साथी अधिकारियों के घर में करता था चोरी, जानें पूरा मामला

Ad

अंबाला 
अंबाला में पिछले कुछ दिनों में सेना अधिकारियों के घर में एक-एक कर 4 चोरियां हो गई। जिसको लेकर पुलिस ने चोर को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू की तो पुलिस ने यूपी मेरठ से राजेश नाम के युवक को गिरफ्तार किया जो राजोरी जम्मू का रहने वाला है और सेना से बर्खास्त है। 

Advertisements

पकड़ा गया चोर राजेश सिर्फ सेना अधिकारियों के घर ही चोरी करता था वो भी इसलिए कि उसे सेना से बर्खास्त किया गया था। उसे लगता था कि अधिकारियों की वजह से ही उसे सेना से हटाया गया है। पुलिस की माने तो राजेश का डिसिप्लिन सेना में ठीक नही था इसलिए उसे सेना से हवलदार के पद से बर्खास्त कर दिया गया था। उसके बाद उसने मन में बदले की भावना रख ली और टारगेट कर सेना के अधिकारियों के घर चोरियां शुरू कर दी। राजेश ने कुछ दिनों में अंबाला कैंट के तोपखाना इलाके में सेना अधिकारियों के घर से एक एक कर 4 चोरियां कर डाली। पुलिस ने राजेश के पास से 5 लाख 31 हजार रुपय चोरी का बरामद किया है। पुलिस का कहना है राजेश अभी तक 20 चोरियां कबूल कर चुका है जो इसने अंबाला, जबलपुर, पोंटा साहिब व मेरठ में की है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button