Advertisement Carousel
Blog

पेट्रोल पंप में 65 लाख का गबन, तीन आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

जय ठाकुर

Advertisements

जांजगीर-चांपा पेट्रोल पंप में 65 लाख रुपए के गबन के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सायबर टीम और बम्हनीडीह थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है।मामला बम्हनीडीह थाना क्षेत्र का है, जहां प्रार्थी गगन जयपुरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सारागांव रोड स्थित प्योर पेट्रोलियम पेट्रोल पंप में कार्यरत नीरज कुमार साहू ने पिता लोचन प्रसाद साहू और भाई धीरज कुमार साहू के साथ मिलकर 65 लाख रुपए का षड्यंत्रपूर्वक गबन किया है।

Advertisements

गिरफ्तार आरोपी –
नीरज कुमार साहू (28 वर्ष)
धीरज कुमार साहू (23 वर्ष)
लोचन प्रसाद साहू (50 वर्ष)
सभी निवासी — बरगड़ी, थाना बम्हनीडीह, जिला जांजगीर-चांपा

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।SDOP चांपा यदुमनी सिदार के नेतृत्व में सायबर तकनीकी की मदद से मुख्य आरोपी नीरज कुमार साहू को रायपुर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2022 से पंप पर काम कर रहा था और बिक्री तथा बैंक लेनदेन का पूरा जिम्मा उसी के पास था। मालिक पंप पर नहीं आते थे, जिसका फायदा उठाकर उसने धीरे-धीरे 65 लाख रुपए गबन किए। आरोपी ने कबूल किया कि ज्यादातर रकम उसने जुआ और सट्टे में गंवा दी, जबकि कुछ राशि पिता और भाई को ट्रैक्टर की किस्त चुकाने के लिए दी।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से ₹50,000 नकद और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। वहीं, पिता लोचन प्रसाद साहू के कब्जे से एक ट्रैक्टर भी जप्त किया गया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 316(4), 316(5), 61(2) BNS के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक और उनकी टीम के साथ-साथ थाना बम्हनीडीह प्रभारी के.पी. सिंह एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।
“जांजगीर-चांपा पुलिस की सक्रियता से उजागर हुआ 65 लाख का गबन— तीन आरोपी अब सलाखों के पीछे।”

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button