Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

सिंगीबहार में बंदर का आतंक जारी, 2 दर्जन से अधिक लोग घायल  फॉरेस्ट टीम रेस्क्यू में नाकाम

Ad

शैलेंद्र कुमार सह संपादक की रिपोर्ट

जशपुर । जशपुर जिले के सिंगीबहार क्षेत्र में बंदर का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले तीन दिनों से एक बंदर गांव और आसपास के क्षेत्रों में उत्पात मचा रहा है। अब तक 2 दर्जन से अधिक लोग बंदर के हमले में घायल हो चुके हैं, जिनमें बच्चे और महिलाएँ भी शामिल हैं।

Advertisements
Advertisements

फॉरेस्ट विभाग की टीम ने बंदर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन वह अब तक पकड़ा नहीं जा सका है। नतीजतन, गांव में दहशत का माहौल और बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि बंदर अब घरों में घुसकर रसोई और किचन में रखे भोजन को खा रहा है, बर्तन और सामान को बर्बाद कर रहा है। कई घरों में उसने तोड़फोड़ भी की है। लोग दिनभर बंद दरवाजों के पीछे रहने को मजबूर हैं।

Advertisements

ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द बंदर को पकड़ा जाए और जंगल में छोड़ा जाए, ताकि गांव के लोग राहत की सांस ले सकें। फिलहाल सिंगीबहार और आसपास के इलाकों में बंदर का आतंक जारी है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button