Advertisement Carousel
राज्य

स्वीपिंग मशीन में घुसा ट्रॉला, SPR रोड पर 6 घंटे का हंगामा — ट्रैफिक थमा, लोग बेहाल

Ad

गुड़गांव
बीती रात एसपीआर रोड पर सड़कों की सफाई कर रही स्वीपिंग मशीन में क्रेशर से भरा ट्राला जा घुसा। घटना इतनी जोरदार थी कि ट्रॉले के परखच्चे उड़ गए जबकि स्वीपिंग मशीन भी पास ही डिवाइडर पर जा चढ़ी। घटना में ट्रॉले का ड्राइवर बुरी तरह से जख्मी हो गया जिसे सिविल अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई भेज दिया गया। 

Advertisements

पुलिस के मुताबिक, देर रात को यह दुर्घटना हुई। सुबह जब लोग अपने वाहन लेकर ड्यूटी जाने के लिए निकले तो उन्हें एसपीआर रोड इस दुर्घटना के कारण आधे से अधिक बंद मिला। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रॉले और स्वीपिंग मशीन को रास्ते से हटवाने के लिए तीन क्रेन मौके पर बुलाई, लेकिन क्रेशर का लोड अधिक होने के कारण यह ट्रॉला बीच सड़क से नहीं हट सका। इस घटना के कारण सुबह से ही एसपीआर रोड पर जाम लग गया।

Advertisements

हालात यह रहे कि 5 किलोमीटर लंबे जाम को लगे छह घंटे से भी अधिक समय बीत गया। दोपहर को ट्रॉला मालिक को मौके पर बुलाया गया जिसके बाद ट्रॉले को बीच सड़क से हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ट्रॉले और स्वीपिंग मशीन को हटाने के लिए कार्य कर रही है। घायल ड्राइवर को रोहतक पीजीआई में दाखिल कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर है। मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि ट्रॉला चलाते वक्त ड्राइवर का ध्यान सड़क से भटक गया जिसके कारण उसका ध्यान इस स्वीपिंग मशीन पर नहीं गया और जब तक ध्यान दिया तब तक हादसा हो चुका था। 

 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button