राज्य

लुधियाना में जिंदा जला एक साल का मासूम, रूह कंपा देने वाला हादसा

Ad

लुधियाना 
शहर के भामियां इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। घर में माचिस से खेल रहे बच्चों की चिंगारी से कंबल में आग लग गई, जिसमें सबसे छोटे बच्चे अर्जुन (1 वर्ष) झुलस गया। जानकारी के अनुसार, सुबह के समय घर में मौजूद बच्चे माचिस से खेल रहे थे। अचानक कंबल में आग फैल गई और अर्जुन पर आग लगी। अर्जुन की मां रीना देवी उस समय फैक्ट्री में थीं। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि उनके बेटे को आग ने घेरा हुआ है।
 
परिवार ने तुरंत बच्चे को सिविल अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। परिवार के मुताबिक, रात को माता-पिता के बीच विवाद हुआ था और सुबह भी तनाव बना हुआ था। इसी के चलते पति बिना खाना खाए घर से काम पर चला गया तो मां भी पीछे उसे खाना देने के लिए चली गई। इस दौरान  बच्चों के माचिस से खेलते समय कंबल में चिंगारी लग गई और यह रूह कंपा देने वाली घटना घट गई। घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस मौक पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।  

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button