Advertisement Carousel
राज्य

ठंड ने ली एंट्री! हरियाणा में दिन का पारा लुढ़का, बढ़ी सर्द हवाएं

Ad

चंडीगढ़ 
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को राज्य के दक्षिणी और मध्यवर्ती जिलों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि कई इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे। इस बदलाव के चलते दिन के तापमान में करीब 3.5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को भी विक्षोभ का असर जारी रहेगा।

Advertisements

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी और मध्य राजस्थान पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा अरब सागर पर अत्यधिक कम दबाव का क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती तूफान सक्रिय है। हालांकि विक्षोभ के कमजोर पड़ने से हरियाणा में इसका केवल आंशिक असर ही देखने को मिल रहा है।

Advertisements

मंगलवार को दक्षिणी और मध्यवर्ती जिलों में हल्की बरसात हुई, जबकि पश्चिमी जिलों में केवल बादल छाए रहे। उत्तरी जिलों में मौसम स्थिर बना रहा। दिनभर हवाओं की दिशा में परिवर्तन होता रहा—कभी उत्तरी, कभी उत्तर-पश्चिमी तो कभी दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलीं। लगातार बादलों के कारण दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के असर से आने वाले दिनों में हरियाणा में दिन और रात, दोनों के तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button