Advertisement Carousel
Blog

1 नवम्बर को प्रदेशभर में होगा सामूहिक गृह प्रवेश, 15 हजार से अधिक परिवारों को नया आशियाना

Ad

Advertisements

“राज्य स्थापना दिवस पर खुशियों का गृह प्रवेश”

Advertisements

“छत्तीसगढ़ की धरती एक बार फिर खुशियों से झूम उठेगी…”राज्य स्थापना दिवस के इस खास अवसर पर, हजारों परिवारों का सपना अब हकीकत बनने जा रहा है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी रायपुर से जांजगीर-चांपा जिले सहित पूरे प्रदेश के हितग्राहियों को उनके नए घरों की सौगात देंगे। 1 नवम्बर को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत
पूरे छत्तीसगढ़ में एक साथ सामूहिक गृह प्रवेश आयोजित किया जाएगा।
नवा रायपुर, अटल नगर में होने वाले राज्य स्तरीय मुख्य समारोह से

Advertisements


प्रधानमंत्री मोदी वीडियो लिंक के जरिए लाखों हितग्राहियों को उनके सपनों के घर का गृह प्रवेश कराएंगे।यह पल उनके लिए सिर्फ “गृह प्रवेश” नहीं,बल्कि जीवन के संघर्ष से सम्मान तक के सफर का उत्सव होगा जांजगीर-चांपा जिले में ही 15,000 से अधिक आवासों में गृह प्रवेश की तैयारी पूरी हो चुकी है।हर गांव, हर पंचायत में उत्सव जैसा माहौल रहेगा —दीपों से सजे घर, रंगोलियों से महकते आंगन और खुशियों से झूमते हितग्राही परिवार।“मिट्टी की खुशबू और घर की रौशनी,हर चेहरे पर अब उम्मीद की झलक दिखेगी।”
प्रशासन की तैयारी
कलेक्टर जन्मेजय महोबे और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में पूरा जिला प्रशासन इस कार्यक्रम को भव्य, गरिमामय और जनभागीदारीपूर्ण बनाने में जुटा है।
कार्यक्रम में हितग्राहियों को आभार पत्र, स्मृति चिन्ह और खुशियों की चाबी भी सौंपी जाएगी। “यह सामूहिक गृह प्रवेश सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं…यह ग्रामीण जीवन में स्थायित्व, सम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है।”राज्य स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ का हर कोना यही कहेगा — ‘मोर घर, मोर सम्मान, मोर छत्तीसगढ़।’

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button