Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सरस्वती शिशु मंदिर में  संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन …

Ad

कोसीर। कोसीर मुख्यालय के स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल में एक दिवसीय संकुल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । प्रतियोगिता में कोसीर, अंडोला , सालर और लेंध्रा स्कूल के विद्यार्थी सामिल हुए । उद्घाटन सत्र में सभी स्कूल के विद्यार्थी की उपस्थिति में मां सरस्वती की तैल चित्र पर संस्था के प्रमुख प्राचार्य श्री बेदराम रत्नाकर के मार्गदर्शन में पूजा अर्चना कर सरस्वती वन्दना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया ।संकुल स्तरीय 
इस प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर के ध्रुव वर्ग ,प्रहलाद वर्ग ,बाल वर्ग के भैया बहन सामिल  । प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से व्यक्तिगत गीत ,निबंध समूह रंगोली समूह, चित्रकला, गीता पाठ ,तात्कालिक भाषण ,प्रश्न मंच ,तबला वादक ,एक अभिनय ,एक भजन ,वंदे मातरम ,स्वरचित कविता अंताक्षरी इत्यादि प्रतियोगिता हुई वही खो खो और कबड्डी में कोसीर स्कूल के विद्यार्थी प्रथम रहे पूरे दिन खेल कूद और विभिन्न विधा पर कार्यक्रम आयोजित हुआ । शाम 5 बजे समापन सत्र में अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम में भाग लिए प्रथम द्वितीय और तृतीय आए प्रतिभागियों को ईनाम दिया गया । प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने अपने हुनर दिखाए । पूरे दिन विद्यार्थियों में उत्साह रहा ।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button