राज्य

छठ उत्सव में रांची की सड़कों पर सख्त ट्रैफिक नियम, आमजन को रहना होगा सतर्क

Ad

रांची

Advertisements

छठ पर्व के मद्देनजर झारखंड की राजधानी रांची में 27 और 28 अक्टूबर को ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किये गए हैं। रांची पुलिस ने बुधवार को आदेश जारी कर इस दौरान यातायात सुगमता और भीड़ नियंत्रण के लिए कई महत्वपूर्ण नियम घोषित किये हैं।

Advertisements

यह नियम इमरजेंसी वाहनों को छोड़ कर सभी वाहनों पर लागू होंगे। सबसे महत्वपूर्ण प्रतिबंधों में मालवाहक वाहनों का प्रवेश शामिल है। 27 अक्टूबर की सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक तथा 28 अक्टूबर की सुबह 2 बजे से दिन के 10 बजे तक सभी भारी मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, ऐसे भारी वाहनों को रिंग रोड के माध्यम से ही अपने गंतव्य तक परिचालन करने की अनुमति दी गई है। इसके अतिरिक्त, शहर में लागू सामान्य नो-एंट्री नियम पहले की तरह समान रूप से लागू रहेंगे। छोटे मालवाहक वाहनों के परिचालन पर भी विशेष रोक लगाई गई है। 27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक पूरे शहर में छोटे मालवाहक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही, उसी दिन शाम 3 बजे से रात 8 बजे तक चांदनी चौक से कांके तथा राम मंदिर के बीच ऑटो और ई-रिक्शा चलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

ट्रैफिक नियंत्रण के लिए प्रमुख मार्गों पर भी रोक लगाई गई है। 27 अक्टूबर को फिरायालाल से चढ़री तालाब की ओर जाने वाली सड़क और जेल चौक से फिरायालाल की ओर जाने वाली सड़क पर वाहन यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। छठ पर्व के अवसर पर घाटों के पास कुछ स्थानों को पाकिर्ंग स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। रांची पुलिस ने कहा है कि आवश्यकतानुसार यातायात को नियंत्रित करने के लिए अन्य मार्गों को भी सीमित समय के लिए डायवर्ट या रोका जा सकता है। रांची पुलिस ने जनता से इन नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है जिससे पर्व की खुशियां सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से मनाई जा सकें।

 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button