Advertisement Carousel
राज्य

चुनावी रणनीति तेज़ हुई: पटना में कृष्ण लाल पंवार और विपुल गोयल ने शुरू किया प्रचार, नायब सैनी को मिली प्रमुख जिम्मेदारी

Ad

चंडीगढ़
बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार हेतु हरियाणा के केबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार और  केबिनेट मंत्री विपुल गोयल  बिहार पहुंचे। यह आगामी 10-12 दिनों तक बिहार में दरभंगा, बेनीपुर, अलीनगर सहित अन्य विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार-प्रसार करेंगे। पंवार ने दावा किया है कि यह चुनाव भाजपा के लिए ऐतिहासिक विजय का साक्षी बनेगा।   
 
"बिहार में भाजपा ने 101 से ज्यादा उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। बिहार में पहले चरण का चुनाव छह नवंबर को होगा। ऐसे में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। हाईकमान ने इसके लिए हरियाणा समेत अन्य राज्यों के भाजपा नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। हरियाणा में भाजपा ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुज्जर, कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह, निकाय मंत्री विपुल गोयल, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, खेल मंत्री गौरव गौतम, विधायक ओम प्रकाश यादव, विधायक मुकेश शर्मा, विधायक सतीश कुमार फागना, विधायक धनेश अदलखा, पूर्व मंत्री जेपी दलाल, पूर्व मंत्री अभय सिंह यादव, पूर्व मंत्री असीम गोयल, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला समेत अन्य लोग शामिल हैं। इनमें से कुछ मंत्री बिहार का दौरा कर चुके हैं, जबकि कई अन्य विधायकों व मंत्रियों को बाद में जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Advertisements

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पहले भी अन्य राज्यों के चुनाव में जिम्मेदारी मिलती रही है। पिछले साल धमाकेदार जीत के बाद पार्टी ने नायब सिंह सैनी को महाराष्ट्र और दिल्ली चुनाव में अहम भूमिका दी थी। दिल्ली में तो उन्होंने बहुत ही मुखर होकर चुनाव प्रचार किया था। उन्होंने चुनाव प्रचार में प्रदूषित यमुना का मुद्दा बनाकर इसे चर्चा में ला दिया था। अब बिहार चुनाव में भी उन्हें अहम जिम्मेदारी दी गई है।"

Advertisements

हरियाणा के केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी बिहार चुनाव अभियान के दौरान पटना पार्टी कार्यालय पहुंचे ।जहां पहुंचने पर उनका बिहार भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। गौर तलब है कि बेदी दीपावली से पहले भी बिहार चुनावों में समय लगा कर आए हैं। गौरतलब है कि बिहार चुनावों में हरियाणा के सी एम नायब सिंह सैनी भी कई जनसभाओं को संबोधित करने जा रहे हैं।वह भी दीपावली से पहले बिहार होकर आए हैं।"इसके अलावा महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव,दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी सभा कर चुके हैं। पीएम मोदी 24 अक्तूबर से अपनी चुनावी सभा की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की गांव से करेंगे।"
एनडीए गठबंधन में भाजपा, जदयू , चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी , जीतन राम मांझी की और उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी शामिल हैं। भाजपा को 101 सीटें, जदयू को 101 सीटें, चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीटें, जबकि मांझी और कुशवाहा की पार्टियों को 6-6 सीटें मिली हैं। कृष्ण बेदी का दावा है कि बिहार में पूरे देश की तरह देश के पी एम नरेंद्र मोदी का जादू जनता में है।बिहार में भाजपा जिन सीटों पर चुनाव लड़ रही है सभी सीटें जीत कर मोदी जी की झोली में डालेगी।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें कुछ मंत्री बिहार का दौरा वापस करके आ गए हैं तो कुछ जाने की तैयारी में जुटे हैं। इनमें मंत्रियों व विधायकों को एक से दो विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। ये मंत्री व विधायक क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में रैलियां करेंगे। कुछ को बूथ मैनेजमेंट का भी काम सौंपा गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बिहार का दौरा कर दो विधानसभा क्षेत्र में रैली कर चुके हैं। यह रैलियां कटिहार विधानसभा और त्रिवेणीगंज विधानसभा में हुई थी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button