Advertisement Carousel
राज्य

डॉ. रामेश्वर उरांव बोले – अब PM मोदी को जनता ही देगी जवाब, गद्दी छोड़नी पड़ेगी

Ad

रांची

Advertisements

झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री और लोहरदगा के विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, रांची में लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में चलाये गये वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान का कुल 26 हजार दस्तावेज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को समर्पित किया।

Advertisements

इस मौके पर मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, कार्यालय के सह प्रभारी राजन वर्मा, खुर्शीद हसन रूमी आदि शामिल थे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तीन चरणों वाला देशव्यापी आंदोलन शुरू किया है। तीसरा चरण, जो 15 सितंबर से 15 अक्टूबर 2025 तक चला, "वोट चोर, गद्दी छोड़" हस्ताक्षर अभियान। एक समन्वित, घर-घर और जन-सम्पर्क अभियान के माध्यम से पार्टी के हम लोग राज्य वोटों की इस बेशर्म चोरी के खिलाफ 25 लाख हस्ताक्षर एकत्र करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन इसकी असली ताकत हम सभी की व्यक्तिगत भागीदारी से आएगी। विधायक डॉ उरांव ने कहा कि किस तरह मोदी सरकार वोट की चोरी कर जनता का शोषण कर रही है। कांग्रेस और जनता अब प्रधानमंत्री मोदी को जवाब देकर गद्दी छुड़वाएगी। कांग्रेस द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान के जरिये कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर केन्द्र सरकार के अत्याचार और जनता की परेशानियों के बारे में बताया।

 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button