Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

खरीबाहर में जंगली हाथियों का उत्पात, 30 मिनट तक बाधित रहा कोतबा–लवाकेरा मार्ग

Ad

शैलेंद्र कुमार सह संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

कोतबा। सोमवार रात कोतबा-लवाकेरा मुख्य मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 7:30 बजे खरीबाहर के पास अचानक जंगली हाथी सड़क पर आ धमके। घटना के चलते करीब 30 मिनट तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।

Advertisements
Advertisements

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में एक हाथी दिखाई दिया, लेकिन कुछ ही देर में कई हाथियों का दल जंगल से निकलकर सड़क पार करता नजर आया। इस दौरान लोग भयभीत होकर सड़क से दूर हट गए।

पब्लिक ऐप के रिपोर्टर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। रिपोर्टर द्वारा संपर्क करने पर वन परिक्षेत्र तपकरा की रेंजर आकांक्षा लकड़ा से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि हाथी मित्र दल उस समय मौके पर मौजूद नहीं था। स्थिति की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ कर स्थिति को नियंत्रित किया।

हालांकि किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र में जनता में भय और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की निगरानी बढ़ाने और हाथी मित्र दल की सक्रियता सुनिश्चित करने की मांग की है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button