Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद को लेकर दाव-पेच तेज, मितेंद्र कुमार यादव प्रमुख दावेदार के रूप में उभरे

The battle for the post of Congress District President intensifies in Sarangarh-Bilaigarh, with Mitendra Kumar Yadav emerging as the leading contender.

Ad
सारंगढ़-बिलाईगढ़:कांग्रेस पार्टी में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के अध्यक्ष पद को लेकर दावेदारी की हलचल तेज हो गई है। कई वरिष्ठ और युवा नेता इस पद के लिए अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इन्हीं में एक प्रमुख नाम मितेंद्र कुमार यादव का सामने आ रहा है, जो कुटेला निवासी और लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं।
मितेंद्र कुमार यादव, जिन्हें कांग्रेस का “कर्मठ सिपाही” और युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय माना जाता है, पार्टी के विभिन्न पदों पर वर्षों से सेवा देते आ रहे हैं। उन्होंने बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, शहर ब्लॉक उपाध्यक्ष, प्रदेश ओबीसी सचिव, विधायक प्रतिनिधि से लेकर वर्तमान में जिला ओबीसी अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभाया है।
सिर्फ राजनीतिक क्षेत्र ही नहीं, मितेंद्र कुमार यादव सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे रत्नपुरिया कन्नौजिया यादव समाज के ग्राम अध्यक्ष के रूप में अपने क्षेत्र कुटेला (सारंगढ़) में समाजसेवा कर रहे हैं।
पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि यदि कांग्रेस कमेटी मितेंद्र कुमार यादव को जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपती है, तो न केवल संगठनात्मक ढांचा मजबूत होगा, बल्कि क्षेत्र में पार्टी की पकड़ भी और सशक्त होगी। स्थानीय स्तर पर उन्हें जनसमर्थन और युवाओं का भरोसा प्राप्त है, जो आगामी चुनावों में कांग्रेस के लिए अहम भूमिका निभा सकता है।
अब देखना यह होगा कि कांग्रेस आलाकमान इस बार किसे संगठन की कमान सौंपती है और किसके नेतृत्व में सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कांग्रेस अपनी रणनीति को आगे बढ़ाती है।
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button