Advertisement Carousel
Blog

सक्ती में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — नाबालिग के अपहरण में सहयोगी आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर —

Advertisements

नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में फरार चल रहे सह आरोपी को पुलिस ने कार सहित गिरफ्तार किया है।

*थाना हसौद पुलिस ने अपराध क्रमांक 65/2025, धारा 137(2), 87, 64, 3(5) भारतीय न्याय संहिता एवं 04 पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज नाबालिग अपहरण मामले में कार्रवाई करते हुए सह आरोपी बसंत कुमार टंडन, उम्र 19 वर्ष, निवासी अकलसरा, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती को गिरफ्तार किया है।*

*मामले में मुख्य आरोपी हेमलाल भारद्वाज को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, वहीं फरार सह आरोपी बसंत टंडन की तलाश पुलिस कर रही थी।*

*पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव अकलसरा में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध में प्रयुक्त मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स कार (CG 11 BK 0309) की जानकारी दी। पुलिस ने उक्त कार, जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई जा रही है, को जप्त कर लिया है।*
*बताया जा रहा है कि इसी कार का इस्तेमाल नाबालिग लड़की को भगाने में किया गया था। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।*

Advertisements

*टीम द्वारा की गई कार्रवाई में शामिल रहे:*

*थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक परमानंद घृतलहरे, अश्वनी जायसवाल, आरक्षक राजेंद्र कुर्रे, कमलेश कुमार धारिया, राजेश यादव, एवं महिला आरक्षक गुरबारी दिनेश की अहम भूमिका रही।*

*


*हसौद पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि जिले में नाबालिगों से जुड़े अपराधों पर पुलिस की पैनी नज़र बनी हुई है और फरार आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।*

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button