Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बलरामपुर

राजपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन

Ad

राजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन उस दुखद घटना के विरोध में किया गया जिसमें ग्राम पंचायत मदनेश्वरपुर के पहाड़ी कोरवा युवा गुड्डू पिता छेरतु की मौत इलाज में देरी और एंबुलेंस न मिलने के कारण हो गई थी।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल गुड्डू को सरगुजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर किया, लेकिन शासकीय एंबुलेंस की उपलब्धता में 24 घंटे से अधिक समय लग गया, जिसके चलते समय पर रायपुर डीकेएस हॉस्पिटल नहीं पहुंच पाने के कारण उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।

इस घटना से आक्रोशित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार 7 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे कांग्रेस कार्यालय, डेली सब्जी मार्केट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का पुतला दहन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के विरुद्ध नारेबाजी की। ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह चरमरा चुकी हैं। मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में आवश्यक संसाधनों की भारी कमी है, जिससे आम जनता को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों और आदिवासी समुदायों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं किया, तो आने वाले समय में और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, ब्लॉक उपाध्यक्ष लाल साय मिंज, सुरेश सोनी, राम बिहारी यादव, पंकज यादव, तेज प्रताप सिंह, सरजू लकड़ा, आलोक सिंह, देव बलि टेकाम, केन्दल राम, दीपक दास, विकास यादव, जुगेश यादव, बरसाती राम, पंकज जायसवाल, संतोष, सुरेंद्र राम सहित ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,, बलरामपुर

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button