Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़राजनांदगांव

पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव ने ग्राम पंचायत -झिथराटोला में 10 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया

Panchayat President Kiran Ravindra Vaishnav performed the ground breaking ceremony for development works worth Rs 10 lakh in Gram Panchayat-Jhithratola.

Ad

छुरिया। छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत -झिथराटोला में 10 लाख रुपए के विकास कार्य का भूमिपूजन किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव व जनपद पंचायत छुरिया सभापति श्रीमती उत्तरा निषाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisements

ग्राम के विकास के लिए प्राधिकरण की राशि से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वैष्णव के प्रयास से लगभग 07.20 लाख रुपए के लागत से सी.सी.रोड निर्माण व जनपद सदस्य की निधि से लगभग 03.00 लाख रुपए के लागत से नाली निर्माण का भूमिपूजन किया गया।

साथ ही इस अवसर पर हेमंत कुमार साहू सरपंच ग्राम पंचायत -झिथराटोला डारेल कंवर उपसरपंच समस्त पंचगण ग्राम पटेल श्री रमेश नेति ग्राम अध्यक्ष पतिराम साहू कनस राम साहू पद्दुम साहू मोहन साहू राजकुमार साहू भी उपस्थित रहे। श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णु का सुशासन है।

आदरणीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ संवर रहा है। निश्चित रूप से गांव के विकास के लिए हम सभी मिलजुलकर निंरतन सभी के सहयोग से प्रयास करें। अब शहर के साथ -साथ गांवो को भी संवारने का काम हो रहा है।धीरे -धीरे सभी के प्रयास से विकास की ओर हमारा ग्राम अग्रसर होगा।

राजनांदगांव से राधेश्याम शर्मा की रिपोर्ट

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button