मध्यप्रदेशमैहर

कन्जर्वेशन के विरोध में कमल सिंह मरकाम के नेतृत्व में पारसमनियां में  विशाल जनसभा का हुआ आयोजन

Ad

मैहर से जिला ब्यूरो चीफ विकास सोनी की रिपोर्ट

सतना, मैहर एव पन्ना जिले के वन विभाग व अन्य क्षेत्रीय समस्याओं को दिनांक 20/09/2025 को विशाल जनसभा प्रदर्शन ग्राम परसमनिया तह० जचेहरा जिला सतना के माध्यम से निम्न  विन्दुओं का  राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन आवश्यक कार्यवाही हेतु सादर प्रेषित किया गया।

Advertisements
Advertisements

सतना/पन्ना जिला कल्दा क्षेत्र के परसमनिया व मैहर के शारदा लोक कन्हवारा से झुकेही। कन्जर्वेशन क्षेत्र की कार्यवाही पर तत्काल रोक लगाई जाय चूंकि उपरोक्त क्षेत्र आदिवासी  रोजगार विहीन क्षेत्र है। आदिवासि वनों पर निर्भर होकर जीविकोपार्जन करते है। उक्त क्षेत्र को कन्जर्वेशन क्षेत्र घोषित किया जाता है तो जनजातीय समूदाय के धर्म संस्कृति, धरोहर देवस्थल आस्था बुरी तरह से प्रभावित होगी। परसमनिया क्षेत्र की 16 पंचायते जहां की जनता सतना जिले से हटकर मैहर जिले में जाना चाहती है। अतः गरीबों की सुविधा व जनमानस के भावना अनुसार इस क्षेत्र को मैहर जिले में शामिल किया जाय। सतना मैहर एवं पन्ना जिले के वन अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा वन संरक्षण व पौधारोपण के नाम पर शासकीय राशि का दुरूपयोग किया जाता है। फजी बिल वाउचर भरे जाते है। अतः इसकी उच्च स्तरीय जाँच कराई जाय, कमल सिंह मरकाम ने कहा कि इन सभी मांगो पर प्रदेश सरकार यदि जल्द कोई कार्यवाही नहीं करती तो सतना , मैहर एवं पन्ना जिले के आदिवासी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी समस्त जवाबदारी प्रदेश सरकार की होगी ।
सभा स्थल पर पहुंचिं उचेहरा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया महामहिम राष्ट्रपति महोदय महामहिम राज्यपाल महोदय माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी के नाम  कंजर्वेशन रिजर्व प्लान निरस्त करने का ज्ञापन सौंपा गया कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहा सुरक्षा में बड़ी संख्या में तीनों थानों से पुलिस बल तैनात रहा चौकी प्रभारी परसमनिया का सराहनीय सहयोग रहा 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अतिथि फ़ूल सिंह टेकाम पूर्व  dsp , रवि यादव  जी  नोएडा  ,  कमल सिंह मरकाम , देवदत्त सोनी , सुरेन्द्र दाहिया ,  वरिष्ठ समाजसेवी राज कुमार कोल  , अध्यक्ष राम संजीवन राजेश कोल ,  अशोक यादव , सुन्दर लाल यादव , महिपाल सिंह मरावी , राम पाल सिंह , सुखदेव सिंह , दिलराज सिंह , उदयभान सिंह , राम विश्वास पाल आदि सैकड़ों अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित किए तथा कार्यक्रम में शामिल हुए।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button