Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में स्कूली बच्चों को यातायात नियम और साइबर फ्रॉड से बचाव की सीख | पुलिस की अनोखी पहल

Ad

धर्मेंद्र यादव की रिपोर्ट

Advertisements

दंतेवाड़ा यातायात प्रभारी प्रहलाद साहू और गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने स्कूली बच्चों और शिक्षकों को यातायात नियमों का पालन करने और साइबर फ्रॉड से बचने के लिए किया जागरूक

Advertisements
Advertisements

दंतेवाड़ा यातायात प्रभारी प्रहलाद साहू और गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल की टीम ने आस्था विद्या मंदिर जावांगा में यातायात नियमों, साइबर फ्रॉड, महिला उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, आत्मरक्षा और नशा से दूर रहने के संबंध में जानकारी दी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों और शिक्षकों को यातायात नियमों का पालन करने और साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जागरूक करना था।

यातायात नियमों के पालन पर जोर:

– वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग करना
– शराब सेवन कर वाहन न चलाना
– बिना ड्राइविंग लाइसेंस और इंश्योरेंस के वाहन न चलाना
– नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने देना
– ओवर स्पीड में वाहन न चलाना

साइबर फ्रॉड से बचने के लिए:

– *OTP और पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति को न देना
– सोशल मीडिया में अनजान व्यक्ति का फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करना
– अनजान लिंक को क्लिक न करना
– अनजान व्यक्ति से किसी भी प्रकार का व्यापार न करना

महिला उत्पीड़न और आत्मरक्षा:

– महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाना
– लअभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी देना
– पॉक्सो एक्ट और गुड़ टच-बेड टच के बारे में जानकारी देना

इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने भाग लिया और यातायात नियमों का पालन करने और साइबर फ्रॉड से बचने के लिए शपथ ली।
कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी दंतेवाड़ा निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू,थाना प्रभारी गीदम विजय पटेल, उप निरीक्षक यादव थाना गीदम, सउनि जितेंद्र त्रिपाठी(यातायात दंतेवाड़ा), प्राचार्य बी. के.शर्मा (प्राचार्य आस्था विद्या मंदिर जावांगा दंतेवाड़ा) एवं प्रधान पाठक व यातायात दंतेवाड़ा/गीदम के अन्य स्टॉफ व समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं शाला स्टॉफ उपस्थित रहे!

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button