Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धमतरी

नगरी में निःशुल्क मेडिटेशन कैम्प 8 से 15 सितम्बर तक

Ad

धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

जैन समाज एवं शांत क्रांति संघ द्वारा आयोजन, साध्वी वैभव श्री जी कराएंगी ध्यान अभ्यास

जैन समाज एवं शांत क्रांति संघ नगरी द्वारा निःशुल्क मेडिटेशन कैम्प का आयोजन 8 सितम्बर से 15 सितम्बर 2025 तक किया जा रहा है। यह कैम्प प्रतिदिन सुबह 7:15 से 8:15 बजे तक कृषि उपज मंडी नगरी के प्रांगण में होगा।

Advertisements
Advertisements

विदित हो कि इस समय नगरी में जैन आचार्य श्री विजय राज जी म.सा. की आज्ञानुवर्ती साध्वी श्री वैभव श्री जी, श्री काव्या श्री जी एवं श्री प्रतीक्षा श्री जी ओसवाल भवन में चातुर्मास हेतु विराजमान हैं। उनके मार्गदर्शन में यह ध्यान सत्र आयोजित किया जाएगा।

साध्वी वैभव श्री जी म.सा. ने बताया कि आज की व्यस्त दिनचर्या में लोग ध्यान से दूर होते जा रहे हैं, जबकि ध्यान आत्म-शुद्धि के साथ-साथ कई शारीरिक व्याधियों जैसे गैस, अल्सर, बीपी, डायबिटीज, माइग्रेन, शुगर और थाइराइड से राहत में भी सहायक है। इस कैम्प में प्रतिभागियों को शरीर के सात चक्रों की जागृति के लिए विशेष अभ्यास कराए जाएंगे।

कैम्प में भाग लेने वालों को पूर्व पंजीयन अनिवार्य है। प्रतिभागियों को सुबह 7:05 बजे तक खाली पेट, मास्क लेकर स्थल पर उपस्थित होना होगा। ध्यान उपरांत स्वल्पाहार की व्यवस्था भी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button