Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े का प्रथम आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Ad

दीपक यादव बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

जांजगीर जिले के पामगढ़ विधानसभा मे भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सनम जांगड़े का प्रथम आगमन ग्राम ससहा मे हुआ जहा भाजपा कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशीपूर्ण उनका स्वागत किया उसके पश्चात जांजगीर कचहरी चौंक मे नगर मंडल जांजगीर के नेतृत्व मे उनका भव्य स्वागत करने के पश्चात कार्यकर्ताओ ने उनको भाजपा कार्यालय जांजगीर पहुंचे वहा उपस्थित कार्यकर्ताओ ने साल श्रीफल व माल्यार्पण से उनका स्वागत किया

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम मे अध्यक्षीय भाषण देते हुए जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सनम जांगड़े का हमारे जिले मे प्रथम आगमन हुआ है और हमारे जिले सहित पुरे प्रदेश मे अनुसूचित जाति की बहुत बड़ी संख्या है और सनम जांगड़े जी केद प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद उनके नेतृत्व मे पुरे प्रदेश मे अनुसूचित जाति की वोट संख्या मे इजाफा होगा और हमारे जिले की तीनो विधानसभा सीट भाजपा जीतेगी
अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमला पाटले ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि पुरे देश मे भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसने अनुसूचित जाति को सम्मान दिया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे अनुसूचित जाति वर्ग के लोगो के लिए अनेक जन-कल्याणकारी योजनाए सरकार दवारा चलाई जा रही है कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सनम जांगड़े ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ के स्वागत सत्कार से अभिभूत है और आज की भारी उपस्थिति को देखकर ये बात साबित हो गई है कि आने वाले चुनाव मे हमारी पार्टी को अनुसूचित जाति वर्ग का शत प्रतिशत लाभ होगा
समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे सरकार की योजनाएं : डॉ सनम जांगड़े
समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे सरकार की योजनाए
डॉ. जांगड़े ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।

अनुसूचित जाति मोर्चा का दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि एक सामाजिक सरोकार है। हमें समाज के उन तबकों तक पहुंचना है, जिन्हें अब तक उनके अधिकारों और विकास योजनाओं से वंचित रखा गया है। प्रदेश की विष्णुदेव साय की सरकार विकास के प्रति प्रतिबद्ध है अनुसूचित जाति समाज का कल्याण व सम्मान दिलाने का काम प्रदेश की भाजपा सरकार कर रही है अभी मंत्रीमंडल विस्तार मे गुरु खुशवंत साहेब को मंत्री बनाकर अनुसूचित जाति वर्ग से दो मंत्री बनाकर समाज को सम्मानित देने का काम भाजपा सरकार ने किया है मुझे अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व पार्टी ने जिस विश्वास के साथ दिया है उस विश्वास मे शत प्रतिशत खरा उतरकर दिन रात मेहनत कर पार्टी के पक्ष मे सकरात्मक वातावरण बनाने का प्रयास करुंगा उक्त कार्यक्रम मे जिला महामंत्री नंद चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी नगरपालिका अध्यक्ष रेखा गढ़वाल पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू खिलावन साहु जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह पंकज अग्रवाल समीर शुक्ला रजनी साहू आशुतोष गोस्वामी लक्ष्मी देवांगन नुरेश्वरी श्रीवास संतोषी दुबे रमेश मोदी दूर्गा रजक ह्रदय यादव शिव अंगत बिंझवार पुष्पेंद्र सिंह प्रदीप शराफ राम खुबवानी हितेश यादव ध्वजाराम साहु लोकेश शुक्ला निलेश गुप्ता विश्वनाथ प्रताप यादव पवन यादव प्रमोद कौशिक ओमप्रकाश श्रीवास शिवेंद्र सिंह ठाकुर गोपेश तुलशयान समर्थ सिंह यशवंत साहू संतोष थवाईत रवि पांडेय राजकुमार साहु रमेश वैष्णव गुरूदयाल पाटले मोहन यादव मोतीलाल डहरिया डा धनेशवरी जाग्रति उमा सोनी प्रेम लता कौशिक पूजा राठौर आकाश सिंह विवेक सिंह दिनेश राठौर अनिल शर्मा आलोक मिश्रा पलाश चंदेल रितेश अग्रवाल मयंक परमहंस गेंदराम कुरै प्रदीप सोनी रितेश राठौर आनंद मोदी राकेश रुपवानी छबि कश्यप हरि सोनवानी अशोक धीरही सोनु यादव गजजू ध्रुव रिया यादव सविता तिवारी  सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नंदनी रजवाड़े ने व आभार अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष लहरे ने किया

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button