Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़राजनांदगांव

नि:शुल्क ऑनलाइन JEE-NEET कोचिंग विद्यार्थियों के लिए एक क्रांतिकारी पहल : डॉ. रमन सिंह

Ad

राजनंदगांव से राधेश्याम शर्मा की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव नि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक बेहतरीन पहल : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

जिला प्रशासन की पहल पर जिले के 11 केन्द्रों में नि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग की मिलेगी सुविधा, 648 बच्चे होंगे लाभान्वित

प्रतिष्ठित संस्थान के विषय विशेषज्ञों द्वारा बच्चों को मिलेगा मार्गदर्शन

राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में शामिल होने स्कूल में ही मिलेगी कोचिंग की सुविधा

विधानसभा अध्यक्ष ने 18 हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड का किया शुभारंभ

Advertisements
Advertisements

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव विकासखंड के हायर सेकेण्डरी स्कूल ग्राम सोमनी में नि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग का शुभारंभ किया। इस दौरान राजनांदगांव विधानसभा के 18 हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड का भी शुभारंभ किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में कक्षा 11वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को जेईई एवं नीट की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए जिले के 11 केन्द्रों में नि:शुल्क ऑनलाइन जेईई नीट कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। नि:शुल्क ऑनलाइन जेईई नीट कोचिंग के माध्यम से प्रतिष्ठित संस्थान के विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

Advertisements

बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए यह कोचिंग महत्वपूर्ण एवं उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि निजी कोचिंग क्लास में नहीं जाकर यहां प्रारंभ ऑनलाईन कोचिंग से जुड़कर घर एवं स्कूल में ही राष्ट्रीय स्तर परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा मिलने जा रही है। इस क्षेत्र के बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होकर डॉक्टर, इंजीनियर, बने और सफलता प्राप्त करें, ऐसी उम्मीद है। ऐसे विद्यार्थी जो रायपुर, दुर्ग एवं भिलाई नहीं जा सकते, उनके घर तक कोचिंग की सुविधा मिल सके इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से बेहतरीन पहल की गई है। उन्होंने कहा कि ऑनलाईन कोचिंग से जुड़कर सभी विद्यार्थी अपनी ऊर्जा को सही दिशा देते हुए सीखे और निरंतर अभ्यास करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होकर सफलता प्राप्त करना जीवन की बड़ी उपलब्धि है। आपकी मदद के लिए नि:शुल्क ऑनलाईन कोचिंग आधार बना है। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक प्रेरक पहल की गई है। उन्होंने कहा कि आप जीवन में एक बार अच्छी पढ़ाई कर एक अच्छा जीवन जी सकते है। उन्होंने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे द्वारा रूचि लेकर जिले में प्रारंभ की गई की पहल की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षण सामग्री प्रदान की।

सांसद श्री संतोष पाण्डे ने कहा कि नि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग शिक्षा के क्षेत्र में आमुलचूल परिवर्तन है। जिले भर में 11 केन्द्रों के माध्यम से विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। विद्यादान सबसे बड़ा दान है। अभिभावक अपने बच्चों को अधिक से अधिक इस अभियान से जोड़े, ताकि बच्चे अधिक संख्या में लाभान्वित हो सकें।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि नि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। विनोबा फाउंडेशन के माध्यम से आधारभूत शिक्षण को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया गया। इसके साथ ही नि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग के माध्यम से कक्षा 11वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत 684 विद्यार्थियों के लिए 2 वर्षीय नीट-जेईई की तैयारी के लिए कक्षाएं शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि कक्षा 11वीं के लिए 2 वर्षीय कार्यक्रम है, ताकि वह बेहतर तैयारी कर सके। यह कोचिंग की सुविधा नि:शुल्क है और 700 से अधिक बच्चों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि फिजिक्स वाला कोचिंग इंस्ट्यिूट भिलाई एवं भिलाई एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई के सहयोग से जेईई एवं नीट की तैयारी करने वाले कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क ऑनलाइन जेईई नीट कोचिंग क्लास की ऐतिहासिक शुरूआत की गई है। इसके तहत प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को विशेष विषेशज्ञों द्वारा 4 घंटे कक्षाएं ली जाएगी। साथ ही स्थानीय शिक्षकों के क्षमता निर्माण हेतु मदद करेंगी। ऑनलाईन कोचिंग के माध्यम से बच्चों को मार्गदर्शन देने के साथ ही उनकी जिज्ञासा का समाधान भी किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री राजा माखीजा, श्री सुमीत उपाध्याय, श्री भावेश बैद एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल, जिला समन्वयक साक्षरता श्री सतीश ब्यौहारे एवं अन्य जनप्रतिनिधि,अधिकारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button