Advertisement Carousel
गरियाबंदछत्तीसगढ़

कागजों पर स्वच्छता अभियान, गावों में गंदगी का अंबार,जगह जगह लगें कूड़े के ढेर

Ad

गरियाबंद से विपिन कुमार सोनवानी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

स्वच्छता के नाम पर 40 पंचायतों ने 31 लाख रूपए का बंदरबाट कर डालें..

दिवानमुड़ा पंचायत ने स्वच्छता के नाम पर दो लाख 58 हजार का बंदर बांट..

देवभोग न्यूज़.. सरकार के द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत् करोड़ों रुपए खर्च कर गांव को सफाई करने का प्रयास कर रहीं हैं। लेकिन जिम्मेदारों के लापरवाही के चलते गांव गांव में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। कहीं गलियों में गंदगी भरी है तो कहीं कचरा का अंबार लगा हुआ है जिसके चलते डेंगू और मलेरिया जैसे घातक बिमारी फैलाने का आसार बना हुआ हैं। जिसकी जवाबदेही प्रशासन से लेकर पंचायत प्रमुख होंगे।

Advertisements
Advertisements

40 पंचायतों ने 31 लाख स्वच्छता में आहरण कर डालें*.. ऑनलाइन पोर्टल ई ग्राम स्वराज से मिली जानकारी के अनुसार देवभोग जनपद पंचायत अंतर्गत करीब 40 पंचायतों ने 31 लाख कि राशी स्वच्छता के नाम पर आहरण कर डालें लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और बया करती हैं पंचातय के जिम्मेदार सरपंच और सचिव के द्वारा आपसी मिलीभागत कर राशी तो स्वच्छता के नाम पर राशी आहरण तो किए लेकिन सफाई तो दूर कि बात है अधिकत्तर गांव में कचरा का अंबार लगा हुआ है। ग्रामीणों के निवेदन के बाद भी जिम्मेदारों के द्वारा सफाई करना उचित नहीं समझ रहें हैं जिसका खामियाजा क्षेत्र के रहवासियों को भुगतना पड़ रहा हैं और बिमारी फैलाने का आसार बना हुआ हैं।

बता दें स्वच्छता के नाम पर सबसे ज्यादा राशी आहरण ग्राम पंचायत दिवानमुड़ा   258764 रूपए, मुगियां पंचायत 190000, लाटापारा 147000 , सीतलीजोर 123000, झाखरपारा 146000, गिरसूल 114000 इसके साथ साथ और 33 पंचायतों ने स्वच्छता के नाम पर मोटी राशी आहरण कर डालें।

स्वच्छ भारत अभियान कि उड़ रही हैं धज्जियां.. स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत जहां सरकार के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं और गांव से लेकर शहरों को स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा हैं आम जनता से लेकर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी को स्वच्छता का संदेश पहुंचाने का जिम्मा दीया गाया हैं लेकिन देवभोग जनपद के पंचायतों के द्वारा स्वच्छता अभियान का धज्जियां उड़ाते हुए सरकार के इस महाअभियान को पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहें हैं आलम यह है कि गांव गांव में कचरे का अंबार लगा हुआ हैं। और सरकार कि इस महती योजना का असर गांव गांव में नहीं दिख रहा हैं।

मिडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई हैं आगर पंचायतों में राशी निकाली हैं और स्थल में काम नहीं हुआ हैं तो जांच कि जायेगी और कार्यवाही कि जायेगी।

डी. एस. भगत जनपद सीईओ देवभोग।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button