Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धमतरी

यातायात जागरूकता और हेलमेट वितरण कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा पर जोर

Ad

धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी जी के निर्देशन एवं संभाग अध्यक्ष छगन साहू जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ पाटन के तत्वाधान में यातायात जागरूकता एवं निशुल्क हेलमेट वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक IPS विजय अग्रवाल सर उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में यातायात नियमों के महत्व और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री रिचा मिश्रा जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात दुर्ग ने की, जिन्होंने यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पाटन एसडीओपी लकड़ा सर और समस्त थाना प्रभारी एवं पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रही, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Advertisements

ललित साहू, दुर्ग जिला अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ दुर्ग ने कार्यक्रम के आयोजन और सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

निशुल्क हेलमेट वितरण के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया गया, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button