Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़रायगढ़

हाईवे पर मौत की रफ्तार : NH-49 पर 20 गायों की कुचलकर मौत

Ad

चपले से बरगढ़ तक ट्रकों की तेज़ रफ्तार बनी काल,

ग्रामवासियों ने दी अंतिम विदाई, सरकार से सुरक्षा की मांग ..

खरसिया, नेशनल हाईवे-49 पर चपले से बरगढ़ तक महज़ एक दिन में तेज़ रफ्तार ट्रकों ने 20 बेसहारा गायों की जान ले ली। यह दर्दनाक घटना 27 अगस्त को हुई। ग्राम पंचायत व गौप्रेमियों ने बताया कि ट्रकों की बेपरवाह गति से लगातार हादसे हो रहे हैं, जिनकी चपेट में निर्दोष गौधन आ रहा है।

Advertisements
Advertisements

ग्रामवासियों ने मृत गायों का अंतिम संस्कार कर उन्हें मिट्टी में दफनाया और दुख जताते हुए कहा कि राज्य सरकार की गौधाम योजना अभी जमीन पर पूरी तरह लागू नहीं हो पाई है। जब तक यह योजना प्रभावी रूप से लागू नहीं होगी, तब तक सड़कों पर घूम रही गायें हादसों और कत्लखानों की शिकार होती रहेंगी।

ग्रामवासीयों ने अपील की है कि NH-49 से लगे सभी ग्रामवासी बेसहारा गौमाता को सहारा दें और प्रशासन जल्द से जल्द गायों की सुरक्षा के ठोस उपाय करे। उनका कहना है कि गौवंश का अस्तित्व खत्म होना मानव जीवन और धरती के लिए भी बड़े संकट का कारण बन सकता है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button