Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़भटगांवसारंगढ़ - बिलाईगढ़

भटगांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 150 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त

Ad

भटगांव। सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। थाना भटगांव पुलिस ने ग्राम सलोनीकला (सबेरिया डेरा) में दबिश देकर 150 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की। साथ ही करीब 3 क्विंटल लहान और शराब बनाने के उपकरण को भी मौके पर नष्ट कर दिया गया।

Advertisements
Advertisements

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी (भिलाईगढ़) विजय ठाकुर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

Advertisements

पुलिस को सूचना मिली थी कि डेरा क्षेत्र में अवैध महुआ शराब बनाई जा रही है। तड़के सुबह की गई कार्रवाई के दौरान डेरा में रहने वाले पुरुष पुलिस को देखते ही भाग खड़े हुए। छापेमारी में घरों में शराब नहीं मिली, लेकिन नदी किनारे और मैदान में बड़ी मात्रा में शराब बनाने का सामान बरामद हुआ।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button