Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धमतरी

धमतरी डिपो पारा में धमतरी पुलिस की दबिश – हेरोइन बेचते युवक को रंगे हाथ पकड़ा

Ad

धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

धमतरी पुलिस ने डिपो पारा स्थित कला मंच के पास एक युवक को अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) बेच रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा।पूछताछ में अपना नाम रवि सोनी पिता मोतीलाल सोनी उम्र 39 वर्ष निवासी जोधापुर वार्ड धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.) का रहने वाला बताया।

Advertisements
Advertisements

गवाहों की उपस्थिति में तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 06 नग हेरोइन (बिट्टा) वजनी 01 ग्राम, कीमती 6,000/-रूपये सिल्वर फाइल पेपर (10/- का नोट आकार का गोलाकार),एक लाईटर,विवो कंपनी का मोबाइल कीमती 7,000/-रूपये ,नकद रकम 2,100/-रूपये ,कुल जुमला कीमती – 15,100/-रूपये बरामद किया है।बरामदगी के आधार पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 200/25 धारा 21(ए) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button