Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

देश भर में चल रहा हर घर तिरंगा अभियान लेकिन मैहर सबसे ऊंचे 100 फीट के पोल में नगर पालिका ने क्यों नहीं लगाया तिरंगा

Ad

मैहर से विकास सोनी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

जनपद सभापति प्रिया प्रभात द्विवेदी ने खड़े किए सवालिया निशान

Advertisements

मैहर – देश भर में हर घर तिरंगा अभियान पूरे जोर शोर से चल रहा है किंतु मैहर नगर पालिका जो अपनी लापरवाही के लिए जगत प्रसिद्ध है तिरंगे के सम्मान को भी बचाए रखने के लिए चिंतित नहीं है।

Advertisements

शहर के महराजा अग्रसेन चौक पर पूर्व परिषद कार्यकाल में तिरंगे की आन बान और शान को शहर में एक स्वरूप देने के लिए 100 फीट ऊंचा पोल लगाया गया था जिसमें हमेशा तिरंगा झंडा फहराते हुए लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार करता था किंतु काफी दिनों से झंडा गायब है और हर घर तिरंगे के अभियान के बीच में भी नगर पालिका ने उक्त स्थल पर अभी तक तिरंगा नहीं लगाया है जो कि उनकी गंभीर लापरवाही युक्त कार्य प्रणाली का सूचक है और यह कहीं ना कहीं दलगत राजनीति से प्रेरित है वर्तमान में नगर पालिका में भाजपा की परिषद हैं और कहीं ना कहीं वे इस पोल में अभी तक तिरंगा ना लगवा कर यह साबित करना चाहते हैं कि पूर्व परिषद द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को भी वो त्बजो नहीं देंगे किंतु उन्हें यह नही भूलना चाहिए कि आपसी दलगत राजनीति से राष्ट्र बड़ा है राष्ट्रभक्ति बड़ी है

राष्ट्रभक्ति का सम्मान करते हुए अति शीघ्र तिरंगा लगाया जाना चाहिए। जनपद पंचायत मैहर की सभापति प्रिया प्रभात द्विवेदी दद्दा ने परिषद पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे राष्ट्र के सम्मान पर चोट करार दिया है।उन्होंने कलेक्टर को लिखे पत्र में अति शीघ्र इस पोल पर तिरंगा लगाने की मांग की है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button