Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

रक्षा बंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मना

Ad

शैलेंद्र कुमार सह संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

जशपुर जिले सहित ग्रामीणों अंचलो आसपास के क्षेत्रों में श्रावन पूर्णिमा के अवसर पर रक्षाबंधन का त्यौहार श्रद्धा के साथ मनाया गया। लोग राखी और मिठाई खरीदने के लिए बाजारों में उमड़ पड़े। बहनों ने भाईयों को राखी बांधकर तिलक लगाया।

Advertisements
Advertisements

ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में भाई बहन के अटूट प्यार एवं अटूट रिश्ते का त्यौहार शनिवार को श्रावन पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धा भाव से रक्षाबंधन मनाया गया। तपकरा बाजार, दुलदुला, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव सहित अन्य स्थानों पर स्थित दुकानों एवं होटलों में राखी एवं मिठाई खरीदने के लिए लोगों की काफी भीड़ लगी रही। बहनें नहा-धो कर राखी, अरवा चावल, सिंदूर, चंदन, मिठाई ,दीप, कांसा की थाली में सजाने के बाद भाईयों की कलाई में राखी बांधी। इस मौके पर बहनें भाईयों के मस्तक पर तिलक लगाकर और दीप जलाकर आरती उतारी और अक्षत,अरवा चावल सर पर देकर बड़ों को पैर स्पर्श कर प्रणाम एवं छोटे को आशीर्वाद दी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button