Advertisement Carousel
गरियाबंदछत्तीसगढ़

ब्लॉक के अधिकतर चैकडेम की हालत खराब जिम्मेदारों के कार्यप्रणाली पर सवाल..

Ad

गरियाबंद से विपिन कुमार सोनवानी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

बीते पांच सालों में दो सौ से ज्यादा चैक डैम कि हुई थी स्वीकृति

देवभोग न्यूज.._: शासन प्रशासन लगातार गुणवत्तापूर्वक कार्य करने के लिए जोर दे रही है लेकिन तकनीकि सहायक एसडीओ सहित तमाम अधिकारियों से सांठ गांठ कर गुणवत्ताहीन कार्य का राशि धड़ल्ले से निकाल रहे है ऐसे ही ग्राम पंचायत झाखरपारा में बीते सत्र के दौरान महात्मा गांधी रोज़गार गारंटी के तहत खड़गानाला में 10 लाख की लागत से चैकडेम निर्माण किया गया है लेकिन स्वीकृति अनुसार बिल्कुल भी काम नहीं हो पाया तभी आज चैकडैम का लाभ ना किसानों को मिल रहा है और जल सरंक्षण हो पा रहा है इसी तरह 2023 _2024 में ग्राम पंचायत खुटगांव के आश्रित ग्राम टिकरापारा नाला में लाखों की लागत से गुणवत्ता हीन चेकडैम बनाकर राशि भी ऑनलाइन निकल लिया गया सबसे खराब घोघर पंचायत में देखने को मिला है इस पंचायत के घोघर नाला मे बीते 2021 से लेकर 2023 से 2024 तक करीब 7 चैकडैम बनाया गया है लेकीन उक्त चैकडैम का फायदा बिलकुल भी नहीं मिल पा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि गुणवताहीन तरीके से चैकडैम निर्माण किया गया ऐसे में किस किस तरह जल संरक्षण करते किसानों को लाभ दिया जा सकता है इसके अलावा माडागांव नवीन सकूलीभाटा लाटापारा डोहल मुड़ागांव सहित कई पंचायत गुणवत्ता हीन चैकडैम निर्माण किया गया है

Advertisements
Advertisements

नए जिला सीईओ के चार्ज लेने से पहले चैकडैम स्वीकृत करने का खेल.. _: उल्लेखनीय हो की बीते 28 जुलाई को जिला पंचायत सीईओ घासीराम मरकाम का गरियाबंद से मोहल्ला मानपुर तबादला करते  आईएएस प्रखर चंद्राकर को गरियाबंद जिले की कमान सौंपी गई इस बीच प्रखर चंद्राकर के चार्ज लेने से पहले अधिकारियों के चहते सरपंचों से सेटिंग कर उन पंचायतों में भारी संख्या में चैकडैम स्वीकृत करने की तैयारी हो रही बकायदा इसके लिए सरपंच सचिव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक अपनी अपनी जुगाड लगा रहे रहे सूत्रों का मानना है कि अच्छी खासी चढ़ावा चढ़ाने वाले पंचायतों को पहले प्राथमिकता दिया जा रहा है जिनके द्वारा जबकि उन पंचायतों में पहले से निर्माण चैकडैम की हालत सबसे ज्यादा खराब देखने को मिलता है जिससे स्थानीय अधिकारी से लेकर जिला कार्यक्रम प्रमुख भी अच्छी अवगत हैं बावजूद इसके आसानी के साथ मूल्यांकन सत्यापन कर ऑनलाइन राशि निकलते बंदरबांट कर लिया गया मतलब सरकार की मंशा पर पलिंदा लगाते राशि का दुरुपयोग खुलेआम किया जा रहा  हैं शायद यही वजह हैं कि ब्लॉक के निर्माण पुल पुलिया सीसी सड़क चैकडेम जैसे कार्यों में गुणवत्ता नहीं आ रहा है फिर भी ऐसे एजेंसी पर जिम्मेदार मेहरबानी दिखाते चैकडैम स्वीकृत करने की कवायत तेज कर रहे है

भौतिक जांच की दरकार _: कई पंचायत में गुणवत्ताहीन चैकडैम निर्माण को लेकर शिकवा शिकायत दर्ज किया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुआ इसलिए ऐसे चैकडैम निर्माण की भौतिक जांच की दरकार बताई जा रही है ताकि आगामी निर्माण कार्य को गुणवत्ता पूर्वक किया जा सके

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button