Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धमतरी

सिहावा पुलिस रास्तों पर पेट्रोलिंग कर कांवड़ यात्रियों के सुविधाओं को लेकर रख रही ध्यान

Ad

धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं का सभी क्षेत्रों से सिहावा प्रसिद्ध कर्णेश्वर धाम में लग रहा ताता,सिहावा पुलिस रास्तों पर पेट्रोलिंग कर कांवड़ यात्रियों के सुविधाओं को लेकर रख रही ध्यान

Advertisements
Advertisements

श्रावण मास में पवित्र कांवड़ यात्रा हर क्षेत्र में चल रहा है वही जिले के सिहावा प्रसिद्ध कर्णेश्वर धाम के लिए कांवड़ियें हर-हर महादेव के जयकारों के साथ सिहावा बोरई मार्ग से कर्णेश्वर धाम दर्शन करने पहुंच रहे है। यह आयोजन पूरे क्षेत्र में आस्था, भक्ति और सौहार्द्र का प्रतीक बन गया है। कांवड़ यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं का कहना है कि यात्रा मार्ग पर उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है, क्योंकि खासकर सिहावा पुलिस भी लगातार कावड़ यात्रियों की सुविधा के लिए अपनी तैनाती कड़क रखी हुई है।मार्ग में कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धामय वातावरण बना हुआ है। जब हमारे पत्रकार साथी धर्मेंद्र यादव ने सिहावा थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर से बात किया तो उन्होंने बताया कि शिवभक्तों की सेवा को समर्पित प्रशासन के अधिकारी लगातार कार्यों में जुटे हुए हैं। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था पहले से ही चाक-चौबंद की गई है।वही कर्णेश्वर धाम के ट्रस्टी के सदस्यों के द्वारा भी सभी कांवड़ यात्रियों और सभी श्रद्धालुओं के लिए खान पान से लेकर रुकने की पूरी व्यवस्था किए हुए है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button