छत्तीसगढ़जशपुर नगर

फूलमती,को सपने में उम्मीद,नहीं थी। उसको मिला उम्मीद से बढ़कर,मुख्यमंत्री,विष्णुदेव साय,को जनता के हर दर्द का एहसास

शैलेंद्र कुमार सह संपादक की रिपोर्ट

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बगिया स्थित अपने निवास कार्यालय में जनदर्शन लेकर लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के लिए निर्देशित भी किया।

Advertisements
Advertisements

जनदर्शन के दौरान  ग्राम जामबहार, तहसील फरसाबहार की फूलमती बाई उम्र 55 साल की एक दुर्घटना में गिरने की वजह से चलने फिरने में काफी दिक्कत हो रही थी। मुख्यमंत्री के समक्ष फूलमती ने अपनी परेशानियों का उल्लेख किया और ट्राईसाईकिल की मांग की। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर उन्हें तत्काल ट्राईसाईकिल प्रदान किया गया। ट्राईसाईकिल मिलने पर फूलमती ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Advertisements

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। शासन की योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिले इसके लिए  पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों के विकास के लिए हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। जनदर्शन के माध्यम से जमीनी स्तर पर ग्रामीणजनों को हो रही समस्याओं कि जानकारी मिलती है। उन्होंने अधिकारियों को आवेदनों को संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button