छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

संजय पाण्डेय बने छत्तीसगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष संघ के अध्यक्ष, सारंगढ़ को मिली नई पहचान

नगरवासियों और जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई, पूर्व में रेडक्रॉस सभापति भी रह चुके हैं पाण्डेय

सारंगढ़। सारंगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष संघ के अध्यक्ष पद का दायित्व संभाल लिया है। उनके इस चयन से सारंगढ़ क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण है, जो उनकी सक्रिय नेतृत्व क्षमता और प्रभावी जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

इसके पूर्व संजय पाण्डेय को रेडक्रॉस सोसायटी का निर्विरोध सभापति भी घोषित किया गया था। उनके नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण से जुड़ी गतिविधियों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है।

संजय पाण्डेय के इस सम्मानजनक पद पर पहुंचने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजेश अग्रवाल, अरुण गुड्डू यादव, दीपक अग्रवाल, सरपंच मथुरा, कन्हैया गिरि गोस्वामी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button