Advertisement Carousel
अंबिकापुरछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किया घंघरी एवं सूर धान संग्रहण केंद्रों का औचक किया निरीक्षण

Ad

सरगुजा अंबिकापुर से रियाज हुसैन की रिपोर्ट

Advertisements

धान उठाव में प्रगति लाने और आवागमन सुगम बनाने के दिए निर्देश

अम्बिकापुर कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज अंबिकापुर के घंघरी तथा सीतापुर के सूर धान संग्रहण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान उठाव की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को धान उठाव कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।

Advertisements
Advertisements


कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश के कारण उठाव में आ रही बाधाओं को दूर करने हेतु ट्रांसपोर्टिंग स्थल पर गिट्टी-मुरूम की व्यवस्था कर रास्ता दुरुस्त किया जाए, जिससे आवागमन में सुविधा हो सके। साथ ही कलेक्टर ने धान संग्रहण प्रभारी एवं डीएमओ को हिदायत देते हुए कहा कि लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, निर्धारित समय सीमा में धान उठाव का कार्य हर हाल में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री नीरज कौशिक, तहसीलदार, सीसीबी नोडल अधिकारी, डीएमओ, खाद्य अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button