Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बलरामपुर

रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

Ad

बलरामपुर से कृष्णनाथ टोप्पो की रिपोर्ट

शंकरगढ़ बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में आज एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 15000 की रिश्वत लेते एक पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पटवारी का नाम महेंद्र कुजूर है और वह विनायकपुर गांव में पदस्थ था। पटवारी ने एक ग्रामीण से उसके पैतृक जमीन के सीमांकन करने के बदले ₹15000 की मांग किया था और आज रिश्वत लेते समय एंटी करप्शन ब्यूरो ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रार्थी का नाम राजेश यादव है और वह विनायकपुर का रहने वाला है। उसके पैतृक जमीन के सीमांकन के लिए तहसीलदार ने तीन पटवारी को इसके लिए आदेश जारी किया था। इस दौरान पटवारी महेंद्र कुजूर ने प्रार्थी से ₹20000 की मांग किया था। बाद में जब एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने इसका सत्यापन कराया तो 15000 रुपए में सौदा तय हुआ था। आज शंकरगढ़ पटवारी ,कार्यालय में 15000 की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पटवारी महेंद्र कुजूर को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button