Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़राजनांदगांव

जिले के 113 शासकीय स्कूल भवनों के मरम्मत कार्य के लिए 77 लाख 11 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

Ad

राजनंदगांव से राधेश्याम शर्मा की रिपोर्ट

Advertisements

राजनांदगांव न्यूज। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले में संचालित शासकीय प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाई स्कूल तथा हायर सेकेण्डरी स्कूल में अति आवश्यक मरम्मत कार्य के लिए 77 लाख 11 हजार 475 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिले के 113 स्कूलों में मरम्मत कार्य किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements

ग्रामीण क्षेत्र के लिए ग्राम पंचायत एवं नगरीय क्षेत्र के लिए संबंधित नगरीय निकाय को निर्माण एजेंसी नियुक्त किया गया है। स्कूलों की व्यापक पैमाने पर मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य होने से जिले में स्कूल अधोसंरचना मजबूत बनेगी। डोंगरगढ़ विकासखंड के 28 शासकीय स्कूलों के मरम्मत कार्य के लिए 15 लाख 25 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी तरह राजनांदगांव विकासखंड के 29 शासकीय स्कूलों के मरम्मत कार्य के लिए 21 लाख 4 हजार रूपए, डोंगरगांव विकासखंड के 22 शासकीय स्कूलों के मरम्मत कार्य के लिए 17 लाख 36 हजार रूपए तथा छुरिया विकासखंड के 34 शासकीय स्कूलों के मरम्मत कार्य के लिए 23 लाख 46 हजार 475 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button