Advertisement Carousel
लाइफ स्टाइलछत्तीसगढ़राज्यशिक्षासारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

शासकीय प्राथमिक शाला दहिदा में ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम रही…

Ad

सारंगढ़।शासकीय प्राथमिक शाला दहिदा संकुल दहिदा में नवपदस्थ सक्रिय एवं ऊर्जावान नवाचारी प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में विश्व योगा दिवस 2025 पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया।
प्रदेश में ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून 2025 को प्रदेश की शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक योग प्रदर्शन के लिये लोक शिक्षण संचालनालय ने दिशा निर्देश जारी किये हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य के लिये योग” रखी गई है।

Advertisements

Advertisements

प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी ने योग दिवस पर अपने विचार साझा किए उन्होंने बताया कि योग भारत की अमूल्य देन है, भारत ने योग के क्षेत्र में दुनिया को बहुत कुछ दिया, जिससे दुनिया भर के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए, इसका पूरा श्रेय भारत के उन महान और प्रसिद्ध गुरुओं को जाता है, जिनके कारण योग के लाभ और इसके महत्व की अहमियत को दुनियाभर में पहचान मिली।योग को भारत की प्राचीन विधा कहा जाता है, योग व्यक्ति को स्वस्थ, निरोगी और जीवनशैली को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभाता है, इसलिए योग सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।योग के स्वास्थ्य और मानसिक लाभ को जानने के बाद आज इसे दुनियाभर में पहचान मिली और योग के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस (Yoga Diwas) के रूप में मनाया जाता है।

Advertisements

विद्यालय परिसर में वृक्षों की सुंदर हरीतिमा के मध्य अनुलोम-विलोम, वृक्षासन, ताड़ासन, सेतुबंधासन, प्राणायाम, भुजंगासन, धनुरासन आदि का प्रियंका गोस्वामी द्वारा अभ्यास कराया गया एवं नियमित योगा से स्वास्थ्य जागरूकता की ओर ध्यान केंद्रित किया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शासकीय प्राथमिक शाला दहिदा में कार्यक्रमों की धूम रही।आयोजित योग शिविर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ योग किया। इस कार्यक्रम का आयोजन बच्चों को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया।साथ ही यह भी बताया गया कि योग के माध्यम से शरीर के सामंजस्य को ठीक रखा जा सकता हैं।

कार्यक्रम की शुरूआत “ॐ” व गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हुई। उसके बाद प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी द्वारा बच्चों को विभिन्न आसन व प्राणायामों के बारे में व उनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया तथा योग से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक फायदों को गिनाया गया।

इस अवसर पर गांव के प्रथम नागरिक सरपंच सहसराम जांगड़े, भगदन साहू सचिव, अशोक कुमार खुंटे रोजगार सहायक, गुलशन भारती उपसरपंच प्रतिनिधि, शिवप्रसाद भारती पंच, संतराम भारती पंच, संजय चन्द्र पंच, क्रान्तिलाल भारती एवं अन्य पंचगण तथा बिहान समूह से कौशल्या यादव, अनुराधा जांगड़े, देवकुमारी मनहर सक्रिय महिला, शांति बंजारे सक्रिय महिला, असरिता टोप्पो सहायक शिक्षक एल. बी., संजय मिश्रा, खेमराज पटेल तथा सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button