Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धमतरी

25 हजार रुपये की लूट करने वाला मुख्य आरोपी को कुरूद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कर,भेजा जेल

Ad

धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

25 हजार रुपये की लूट करने वाला मुख्य आरोपी को कुरूद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कर,भेजा जेल

पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन में कुरूद पुलिस द्वारा की गई त्वरित एवं सटीक कार्यवाही

धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में 25,000/- रुपये की लूट की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को कुरूद पुलिस द्वारा सतत प्रयासों के फलस्वरूप मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार के कुशल दिशानिर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुरूद के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कुरूद निरीक्षक राजेश जगत के नेतृत्व में की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण: प्रार्थी रामेश्वर सतनामी, निवासी राखी, थाना कुरूद,ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दिनांक 16 जून 2025 को अपने पुत्र कोमेश दास के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा, कुरूद शाखा से ₹25,000/- रुपये की नकद राशि निकालकर अपनी पैंट की जेब में रखकर पैदल सेलून की ओर जा रहा था। लगभग दोपहर 3:00 बजे के आसपास वह वृंदावन तालाब के पास, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में पेशाब करने रुका, तभी तीन युवक – यज्ञ उर्फ जीवा दीवान, बंठा और धर्मेन्द्र – वहां पहुंचे और प्रार्थी को जबरन पकड़कर उसकी जेब से नकदी रकम लूट ली। विरोध करने पर आरोपियों ने पत्थर उठाकर मारपीट की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।
प्रार्थी की सूचना पर थाना कुरूद में तत्काल अपराध क्रमांक 158/2025 धारा 309(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

Advertisements

मामले की गंभीरता को देखते हुए कुरूद थाना पुलिस द्वारा तत्काल अलग-अलग टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। सतत सुरागरसी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मुख्य आरोपी यज्ञ कुमार दीवान उर्फ जीवा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपराध में संलिप्तता स्वीकारते हुए बताया कि उसे लूट के बंटवारे में 8,000/- प्राप्त हुए थे। आरोपी की निशानदेही पर उक्त राशि गवाहों के समक्ष विधिवत रूप से जप्त की गई।
आज दिनांक 17 जून 2025 को आरोपी यज्ञ कुमार दीवान उर्फ जीवा को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

अभियुक्त का विवरण:-
नाम: यज्ञ कुमार दीवान उर्फ जीवा पिता का नाम: जीवन दीवान आयु: 24 वर्ष
पता: इंदिरा नगर, वार्ड क्रमांक 10, थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.)
अन्य आरोपियों की तलाश जारी प्रकरण में शामिल अन्य दो आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस के प्रयास सतत जारी हैं तथा शीघ्र ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

धमतरी पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी आपराधिक या संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना निकटतम पुलिस थाने में दें, ताकि अपराधियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्यवाही की जा सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button