Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

पूर्व माध्यमिक शाला कुटेला में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

Ad

बच्चों को तिलक लगाकर दी गई पाठ्य पुस्तकें, अभिभावक भी रहे उपस्थित

सारंगढ़,आज सारंगढ़ के पूर्व माध्यमिक शाला कुटेला में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अरुण गुड्डू यादव थे, जबकि शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री अमित यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम कुटेला निवासी श्री नागेश यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा के साथ हुई। अतिथियों ने बच्चों को तिलक लगाकर आरती की और पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button